STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Inspirational

4  

Chandresh Kumar Chhatlani

Inspirational

वोट देने जा बेटा

वोट देने जा बेटा

1 min
12

जिस दिन राजनीति साफ होगी,

उस दिन मैं वोट देने जाऊंगा मां।

गरीब नहीं गरीबी साफ होगी,

उस दिन मैं वोट देने जाऊंगा मां।


जब कोई अपराधी, नेता न बन सके, 

उस दिन मैं वोट देने जाऊंगा मां।

जब भ्रष्टाचार स्वच्छ दिवस मन सके,

उस दिन मैं वोट देने जाऊंगा मां।


कोई जब रिश्वत का पिट्ठू न हो,

उस दिन मैं वोट देने जाऊंगा मां।

चमचागिरी के पिंजरे का मिट्ठू न हो,

उस दिन मैं वोट देने जाऊंगा मां।


जब खाने में पेस्टीसाइड्स न मिला हो,

उस दिन मैं वोट देने जाऊंगा मां।

जब डॉक्टर से सही इलाज मिला हो,

उस दिन मैं वोट देने जाऊंगा मां।


माई बोली,

तो फिर तू बिना वोट दिए ही मर जाएगा।

मेरे लाल, इतना सोचेगा तो बिखर जाएगा।


राजनीति तो तेरी-मेरी लाश पे भी हो सकती है।

तू बाहर निकल, वोट दे, राजनीति तब रो सकती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational