STORYMIRROR

Meenaz Vasaya. "મૌસમી"

Inspirational

4  

Meenaz Vasaya. "મૌસમી"

Inspirational

"दीवाली ने हमें जीना सिखा दिया"

"दीवाली ने हमें जीना सिखा दिया"

1 min
279

आज दीवाली ने हमें जीना सिखा दिया,

अपनो के संग मिलती है खुशियाँ वो सिखा दिया।

आज दीवाली ने निराशा के अंधकार को दूर करने का हुनर सीखा दिया,

आज दीवाली ने फिर आशा की ज्योत जलाने का हमको सिखा दिया।

प्यार की रंगोली से उर के आंगन को सजा दिया,

आज प्यार करना दीवाली ने हमें सीखा दिया।

रिश्तों में मिठास रखने का हुनर दीवाली ने हमें सीखा दिया।

भीतर का अंधकार दूर करने के लिए,

ज्ञान का दीपक जला दिया,

आज दीवाली ने हमें जीना सिखा दिया।

अंधकार में इतनी ताकत कहा!

वो प्रकाश के सामने टिक सके!

प्रयास का हुनर दीवाली ने हमको सीखा दिया,

आज दीवाली ने हमें जीना सिखा दिया।

सारे दिए मिल के अंधकार को भी भगा सकते है,

दीवाली ने हमे एकता का महत्व समझा दिया।

ऐसे दीवाली ने हमे जीना सिखा दिया।

सब रंग मिलते है, तब जाके बनती है रंगोली!

दीवाली ने हमे साथ का महत्व समझा दिया,

ऐसे दीवाली ने हमे फिर जीना सिखा दिया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational