STORYMIRROR

Sarita Kumar

Inspirational

4  

Sarita Kumar

Inspirational

जिंदगी एक जंग

जिंदगी एक जंग

1 min
236

जिंदगी हर कदम एक नई जंग है 

कभी सुखा कभी बाढ़ 

कभी भूकंप आता था।

कभी प्लेग , कभी हैजा 

कभी पोलियो सताता था।


कभी दुश्मन हुआ करता था जमाना

लैला और मजनू का।

कभी सीमाओं पर खड़ा 

दुश्मन बम बरसाता था।


कभी आंधी कभी तुफान 

कभी साइक्लोन आता था।

कभी चोरी कभी डांका 

कभी अस्मत को लुटा था।


आया है ये कोरोना 

सब पर भारी हुआ है।

गया नहीं जहां से 

ब्लैक फंगस बुलाया है।


बर्बाद करके हमें ,

उसे चैन न आया है।

सितम पर सितम उसका 

अब भी जारी है।


उसे खबर नहीं कि

हमने जंग सभी जीता है .....।

हराया प्लेग को हमने 

हैजा भगाया है।


पोलियो टिक नहीं पाया

टीबी कैंसर को भी जीता है।


जिंदगी हर कदम एक नई जंग है 

डरना नहीं है अब हमें।

हम संग संग हैं ‌

डॉक्टर पिता मेरे और मां नर्स है।


परिवार साथ है सैनिक तैनात हैं 

डरने की नहीं अब कोई बात है।


जीत होगी निश्चित हमारी 

ये पक्की बात है।

जिंदगी हमारी एक सौगात है 

ईश्वर की दी हुई एक वरदान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational