विद्यार्थी जीवन
विद्यार्थी जीवन
कुछ कर के दिखाओ अगर जीवन सफल बनाना है,
सब को मिलकर विद्या का अर्थ समझाना है,
आपस में मिल जुल करो अच्छे कार्य गैरों को भी
गले लगाना है।
चलो घर से चरण छू कर माता पिता के,
शीश गुरु के आगे भी झुकाना है,
हो सको तुम हर कार्य में सफल ऐसा नियम अपनाना है,
कुछ कर के दिखाओ अगर जीवन सफल बनाना है।
मिल जाए पथ पर कोई असहाय उसका साथ निभाना है,
देख नहीं सकता अंधा है कोई
उसको पथ दिखाना है,
जितना भला कर सकते हो
कर के दिखाओ,
अगर जीवन सफल बनाना है।
हर कार्य सम्भव है यहां में, सब को यह दिखलाना है,
आ जाए रास्ते में चट्टान भी कोई, उसको तोड़ दिखाना है
कुछ कर के दिखाओ अगर जीवन सफल बनाना है।
अपने लिए तो सब जीते हैं
मगर दूसरों को भी जगाना है,
रह न जाए अनपढ़ कोई,
ऐसा सबक सिखाना है,
कुछ कर के दिखाओ अगर जीवन सफल बनाना है।
बुरी आदतें न पनपने पाए किसी में,
सब को यह समझाना है
हर विद्यार्थी शूरवीर बने एक ऐसा धर्म निभाना है,
फिर कहलाए सोने की चिड़िया भारत कुछ ऐसा कर दिखाना है,
बढ़ते रहें आप के कदम हर पल अगर जीवन सफल बनाना है।
कहे सुदर्शन उत्तम है विद्यार्थी जीवन, सब को यह समझाना है,
अच्छी शिक्षा नारा हो हर भारतीय का,
अगर सफलता का नियम अपनाना है,
यही विद्यार्थी बनेंगे शान देश की, कल इनको देश चलाना है,
समझ लो समय की डगर,
छू लो नभ व आकाश,
रखो लक्ष्य सदा उंचा अपना,
मन में रख के विश्वास,
आगे बढ़ते जाना है, अगर जीवन सफल बनाना है।
