STORYMIRROR

Sudershan kumar sharma

Inspirational

4  

Sudershan kumar sharma

Inspirational

गजल(मुस्कान)

गजल(मुस्कान)

1 min
33


मुश्किलों, मुसीबतों में भी मुस्कराना सीख लो, 

मत रहो गमगीन हर पल, 

मस्त हो कर, गुनगुनाना सीख लो। 


भुलाकर दुख दर्द पल भर,

मुस्कान चेहरे पर लाना सीख लो। 


देख कर फूलों का काँटों में जीवन,

मुसीबत में भी खिलखिलाना सीख लो। 


मत रखो उम्मीद किसी से कभी तुम,

संघर्ष करके कुछ खुद ही पाना सीख लो। 


माना जीवन एक संघर्ष है, सब कुछ झेलकर भी, 

हँसना, हँसाना सीख लो। 


हो रात या घनघोर अँधेरा भी अगर,

तुम उस जुगनू से टिमटिमाना सीख लो। 


दुख, सुख तो जिंदगी का खेल है अक्सर,

तुम दुख दर्द में भी पहचान बनाना सीख लो। 


दिया है बहुमूल्य जीवन इंसान का भगवान ने सुदर्शन,

तुम इंसान का फर्ज निभाना सीख लो। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational