विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
१४ अगस्त होगी स्मृति में
अति दुःख भरा दिन,
विभाजन हुई विभीषिका लाई
रहेगी याद ये दिन।१।
लड़े सब एक साथ मिलकर
स्वाधीनता के लिए,
बन गया भारत पाकिस्तान
सत्ता लालच के लिए।२।
शत्रुता पनपा दोनों देशों के बीच
चल रही अब तक,
विश्वासघात ही किया पाकिस्तान
दुःख रहा अबतक।३।
याद ही करेंगे विभाजन कष्ट
आने वाली पीढ़ियाँ,
समझेंगे परिस्थितियों को युवा
इस स्मृति दिन में।४।
स्वतंत्रता पाईं विभाजन हुआ
ये नहीं हो सके एक,
पैदा कर रहा आतंकी अनेक
पाक की चरित्र एक।५।
भारत प्रगति पथगामी हुआ
पाक आतंकवाद बना
भिन्न हुए चरित्र दोनों देशों में
भारत विश्वासी बना।६।
आत्मनिर्भर बन रहा भारत,
आत्मविश्वास से भरा,
आतंकी देश बन रहा है पाक
अविश्वास से ही भरा।७।
१४ अगस्त होगी स्मृति में
अति दुःख भरा दिन,
विभाजन हुई विभीषिका लाई
रहेगी याद ये दिन।८।
