STORYMIRROR

RAJESH KUMAR

Tragedy

4  

RAJESH KUMAR

Tragedy

वायरल हुई लड़ाई है!

वायरल हुई लड़ाई है!

1 min
252


वायरल हुई लड़ाई है!!


नासमझी देशों की लड़ाई

बहुत दूर से  सेकंडों में

यूनिवर्स मे ब्रॉडकास्ट हुई

स्क्रीन से मन पर हावी हुई


अपने चश्मे से अखबार

टीवी मीडिया आसपड़ोस

देश विदेश ,चर्चा आम हुई

वायरल युद्ध की बात हुई


बच्चे बूढ़े महिला युवा,सब

इस वायरस से दो चार हुवे

कहीं की लड़ाई,हमारी हुई?

वायरल युद्ध की बात हुई?


बस जानकारी भर होनी थी

अब घर आफिस में चर्चा हुई

कौन किस पर भारी,प्रतिपल

वायरल युद्ध की बात हुई।


दूर अशान्ति की बात हुई

मन मस्तिष्क पर हावी हुई

गौण ,अहिंसा की बात हुई

वायरल युद्ध की बात हुई।


सरकार, सेना ये सतर्कता

उनका नित ,रोज़ का काम है

हम बिना मतलब परेशान है

क्यों युद्ध में मन से अशांत हैं

वायरल युद्ध की बात है।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy