STORYMIRROR

Rajit ram Ranjan

Tragedy

2  

Rajit ram Ranjan

Tragedy

उसकी शादी हो गई....!

उसकी शादी हो गई....!

1 min
347

उस वक़्त ऐसा लगा की मेरी ज़िन्दगी आधी हो गई, 

कल रात ज़ब मेरी आँखों के सामने ही उसकी शादी हो गई....!

इस क़दर टूटकर चाहता था मै उसको, 

मेरी तो कोई क़दर ही ना हुई, 

लाल जोड़े में,सोलह सिंगार किये, 

वो मेरे सामने ही किसी औऱ की हो गई, 

किसी अज़नबी ने उसकी मांग में अपने नाम का सिंदूर भर दिया, 

मेरी ज़िन्दगी की सारी खुशियाँ बर्बाद हो गई, 

मेरे चेहरे की मुस्कान गायब सी हो गई, 

मायूसी,ख़ामोशी,तन्हाई ने मानो जैसे मुझपे कब्ज़ा कर लिया हो, 

मै चाहकर भी कुछ ना कर सका, 

उस वक़्त ऐसा लगा की मेरी ज़िन्दगी आधी हो गई, 

कल रात ज़ब मेरी आँखों के सामने ही उसकी शादी हो गई....!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy