STORYMIRROR

Satyendra Gupta

Inspirational

4  

Satyendra Gupta

Inspirational

उदासी किस बात की है

उदासी किस बात की है

1 min
204

उदासी किस बात की है ?

जो चाहा वो नही मिला

या मिला तो कम मिला

जो मिला उसी से खुश रहो

और पाने को थोड़ा मेहनत करो

मिलेगी जरूर ,बात मेहनत की है

उदासी किस बात की है ?


उदासी किस बात की है ?

बात कैरियर की है ना

तो करो ना खूब मेहनत

उड़ाने दो मजाक जो उड़ाते है

मंजिल को पा लो

फिर तुम्हारा उदाहरण देंगे वो

बुलंदी से होगी तुम्हारी याद

उदासी किस बात की है ?


उदासी किस बात की है?

बात तुम्हारे हालात की है

हालात तो बदलते रहते है

दिन और रात गुजरते रहते है

ये बुरे हालात गुजर जायेंगे

सही हालात आ जायेंगे

चर्चा होगी तुम्हारी उजाले की

उदासी किस बात की है?


उदासी किस बात की है ?

अपने रिश्तेदार मारते है ताना

ऊनलोगो का काम है यही

अभी तुम अंधेरा हो

जब प्रकाश बन जाओगे

आंखे नही ठहरेगी इनकी तुम्हारी ओर

चर्चा होगी तुम्हारे प्रकाश की

उदासी किस बात की है ?


उदासी किस बात की है ?

मन में हमेशा सोचना ये बात

मैं दिन के उजाले से चीर दूंगा अंधेरी रात

अपनी मेहनत से मिटा दूंगा जीवन के बुरे हालात

आज मुझसे जो करते नही हैं बात

कल बात करने को वो तरसेंगे


आज जो मारते है ताना

कल मेरी प्रशंसा करते नही थकेंगे

चिंता किस बात की है

उदासी किस बात की है ?

उदासी किस बात की है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational