STORYMIRROR

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान

1 min
3.0K


अब भी ज़ालिमों की तरफदारी कर रहा है इंसान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान

फसलें बर्बाद हो रहीं हैं

कारोबार भी चौपट है

फिर भी विदेशों में घूम रहा

लगता है ये नेता फोकट है


कारोबारी कर्ज़ा लेकर भाग रहे

खुदकुशी कर रहे किसान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान


कुर्सी के ठेकेदारों के कारण

पैदा मंगल लक्ष्मी अब्दुल हमीद नहीं होते

मेरे मुल्क के वीरों की खुशियों के

दिवाली और ईद नहीं होते

सरहद पर रोज़ जान गंवा रहा वीर जवान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान


गरीबों से रिश्वत लेते अफसर

चन्द नोटों की खातिर

कई वर्गों में बांट दिया इंसान को

चन्द वोटों की खातिर

कब खत्म होगा भ्रष्टाचार ?

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान


ज़िक्र करता हूँ एक और बड़ी बीमारी का

क्या करें अब साहब बढ़ती बेरोज़गारी का

आज़ाद होकर भी दर - दर की ठोकर

खा रहा नौजवान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान


उठ जाग अब अपना रूप बदल ले

सारी बुराइयों को अब तू निगल ले

इल्तिजा कर रहा है नदीम अनुज खान

तू कितना बदल गया हिंदुस्तान

तू कितना बदल गया हिंदुस्ताना...!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama