STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Tragedy Action

4  

Sonam Kewat

Romance Tragedy Action

तू ही बता मैं क्या करूं

तू ही बता मैं क्या करूं

1 min
510

क्या करुं कि तू मेरा हो जाए 

तुझे भी बेपनाह मोहब्बत हो जाए 

आखिर कैसे तुझे इश्क में फना करूं 

तू ही बता मैं क्या करूं 


ऐसा रास्ता जो तेरे दिल को जाता हों

जहां तुझे मेरे सिवा कोई ना भाता हो 

बता ऐसी कौन सी वफा करूं

तू ही बता कि मैं क्या करूं 


सब कुछ तुझ पर वार गई मैं 

इश्क में लगता है हार गई मैं 

अब कौन सी हद पार करूं 

आखिर तू ही बता मैं क्या करूं  


इस बार तुझे वापस आना पड़ेगा 

पुराने हर वादों को निभाना पड़ेगा 

क्या तुझे वापस लाने का वादा करूं

या तू ही बता मैं क्या करूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance