STORYMIRROR

Deepali Mathane

Romance

4  

Deepali Mathane

Romance

तुम्हारा प्यारा अहसास

तुम्हारा प्यारा अहसास

1 min
571

अनगिनत सा मेरे खयालों में लिपटा हुआ

प्यारा सा अहसास तुम्हारा मुझमें सिमटा हुआ


वो प्यार भरी छुअन में मखमली अहसास उमडता हुआ

शांत मेरे अंतर्मन में अहसासों के तरंग छेड़ता हुआ


अंधेरे में तुम्हारी यादों के मीठे अहसासों का दिया एक जलता हुआ

मेरे यादों के अंतर्मन से आशा की किरण जगाता हुआ


मेरी उदासियों में जुगनूओं के पीछे दौड़ता हुआ

पकड के हसीं की लकीर को लबों पे खिलाता हुआ

 

कभी तन्हाई में तेरे-मेरे प्यार की तस्वीर साकारता हुआ

तुम्हारी यादों का मीठा अहसास मुझे प्रतिपल संभालता हुआ.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance