STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

“तुम नूतन इतिहास लिखो”

“तुम नूतन इतिहास लिखो”

1 min
404

इतिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

भूखा ना कोई रहने पाए ,

सबके अंगों पर वस्त्र रहे !

अच्छे दिन सबके हो जाएं,

भय से कोई ना त्रस्त रहे !!

दिल में रहना तुम सीखो जीना सबका आसान करो ,

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

इतिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !!

शहरों को विकसित करना ,

पहाड़ियों से भी प्रेम करना !

दयनीय जीवन में खुशियों से ,

उनको भी अनुपम कर देना !!

वर्षों से ये रह रहे उपेक्षित उनका भी तो कल्याण करो !

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

इतिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !!

सब धर्मों में अपनापन हो ,

प्यार कभी ना मिटने पाए !

ऐसा स्नेह भरो जीवन में ,

यह अमर कहानी बन जाए !!

सब लोगों में प्यार रहे अब ऐसा तुम इतिहास लिखो ! 

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

इतिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !!

विश्व शांति लाओ जग में ,

जग का तुम कल्याण करो !

पर्यावरण की अनुपम रचना ,

का जीवन भर सत्कार करो !!

स्वयं कोई इतिहास लिखेगा तुम उसका ही इंतजार करो !

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

इतिहास बदलना मुश्किल है तुम नूतन इतिहास लिखो !

खण्डर को सुरक्षित रखना है नव महलों का निर्माण करो !!

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational