STORYMIRROR

Sonam Kewat

Abstract

3  

Sonam Kewat

Abstract

तुम चाहते हो क्या❓

तुम चाहते हो क्या❓

1 min
1.4K


हाँ, मुझे पता है तुम मेरे नहीं हो तो,

सवाल है कि ख्वाबों में क्यों आते हो ?

ऐसे तो बात तक नहीं करते तो,

फिर ख्वाबों में क्यों सताते हो ?


देखा है मैंने तुम्हें किसी और का,

हाथ पकड़कर सड़कों पर चलते हुए।

मेरे देखकर मेरे ही करीब आकर ,

मेरी ओर बगल से निकलते हुए।


फिर ख्वाबों में क्यों हाथ पकड़ कर,

मुझे अपने साथ लेकर जाते हो ?

इस सवाल का जवाब दो कि,

तुम हकीकत में क्या चाहते हो ?


जरा पूछना उस लड़की से कि,

उसके ख्वाबों में आते हो क्या ?

अगर नहीं तो दिल के रिश्ते को

मेरी तरह समझ पाते हो क्या ?


वैसे तो कभी भी बात नहीं किया

पर ख्वाबों में सिर्फ मुझे याद किया।

नहीं आती तो रूठे चले जाते हो,

तुम खुद ही मुझे मनाने आते हो।


ये सब करके जताते हो क्या ?

जरा बता दो ना आखिर

तुम चाहते हो क्या ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract