STORYMIRROR

Rekha Rana

Romance

4  

Rekha Rana

Romance

टूटा दिल

टूटा दिल

1 min
327

दर्द कोई नहीं समझता टूटे दिल का,

उड़ाते हैं सब मजाक टूटे दिल का,

भरी महफिल भी किसी काम की नहीं,

बस दारू ही आखिरी सहारा टूटे दिल का।


दिल तोड़ा तुमने पर याद तुम्हें करते हैं,

याद कर वो सुहाने पल आह भरते हैं,

तोड़ लिया तुमने तो रिश्ता मुझसे जानम,

हम बस बोतल में तेरा दीदार करते हैं।


उल्लू, गधा, मेंढक तेरी चाहत में क्या-क्या न बना,

तेरी किसी फरमाईश को कभी किया न मना,

अविश्वास के खंजर से लहूलुहान किया दिल मेरा,

पर तेरे खुशी के लिए कर दिया खुद को भी फना ।


बहुत जल्दी इस जहाँ को छोड़ जाऊँगा,

इस फानी दुनिया से नाता तोड़ जाऊँगा,

तोड़ेगा जिस दिन कोई तेरा प्यार भरा दिल,

देखना उस दिन तुझे बहुत याद आऊँगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance