STORYMIRROR

अंकित शर्मा (आज़ाद)

Abstract Tragedy Others

4  

अंकित शर्मा (आज़ाद)

Abstract Tragedy Others

तन्हाई

तन्हाई

1 min
310

मैं किससे बात करूं

किसको किसको याद करूं

जब बिखर गया हो सब कुछ

तब कैसी मुराद करूं


तन्हाई देती दर्द 

सुना करता था तरानों में

ये दर्द मुझे होगा

नहीं सोचा था जमानों में

करके जिकर सबसे

नाहक वक्त बर्बाद करूं?

मैं किससे बात करूं?


उमर पड़ाव लिए है वो,

सब कहते ये सब जायज है

पूछते मेरा तन्हा होना 

कैसे नाजायज है

जब अवसाद सहज इतना

क्यूं व्यर्थ फसाद करूं

पर मैं किससे बात करूं?


घड़ी दो घड़ी का

प्यार ही काफी था

कांधे पे सर का,

भार ही काफी था

जब आंसू इतने महंगे

मैं व्यर्थ विलाप करूं

मैं किससे बात करूं?


सबकी अपनी चौकी,

सबकी अपनी मन्नत,

सबकी दुनिया अपनी,

सबकी अपनी जन्नत,

मेरी दुनिया थे सब

तन्हा कैसे आह्लाद करूं

पर मैं किससे बात करूं?

किसको किसको याद करूं?


तन्हा जीना अब सीख रहा

चुप रह कर जीना सीख रहा

नहीं बोलती अब आंखें

मैं आंसू पीना सीख रहा

पर फिर से सब से जुड़ जाने की

जाने क्यों फरियाद करूं

किसको किसको याद करूं

मैं किससे बात करूं?


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract