तन की वाणी ..
तन की वाणी ..
मेरे तन की वाणी ,
मन की वाणी।
गाँव,शहर ,
घर - घर की वाणी
आकाशवाणी , आकाशवाणी।।
सूरज की पहली किरन के संग ,
दिन भर के रंग - उमंग के संग।
गहराती सांझ और रात के संग ,
सुख ,चैन , सुकून की अद्भुत वाणी।
आकाशवाणी,आकाशवाणी।।
पचहत्तर सालों से ,
उत्कृष्ट विचारों से।
तेहज़ीब की धरती से ,
गोमती किनारे से।।
आकाशवाणी,आकाशवाणी।
शानदार रहा इतिहास ,
अद्भुत है किया विकास।
जन - जन का बना है ख़ास ,
सबकी आस्था- विश्वास।।
आकाशवाणी,आकाशवाणी।।