STORYMIRROR

Padma Motwani

Inspirational

4  

Padma Motwani

Inspirational

तिरंगा

तिरंगा

1 min
180

देश की खातिर दी कुर्बानी, बड़ा जुनूनी जज़्बा था

अंग्रेजों को ललकारा जिसने, वह खून हिन्दुस्तानी था। 

गुलामी की जंजीरों को तोड़ता हर देशवासी महान है

हिम्मत और बहादुरी से भारत को मिली पहचान है।


जब जब तिरंगा फहराता है, बड़ा गर्व हमें होता है

देश पर मर मिटे वीरों पर, बड़ा नाज़ हमें होता है।

सरहदों पर यह तिरंगा हर हिन्दुस्तानी का अभिमान है।

हर पल लहराता तिरंगा देश की आन,भान और शान है।


तीन रंगों में सजा तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है

केसरिया रंग वीरता का, हरे रंग में बसी हरियाली है।

श्वेत रंग अमन शांति का, वीर चक्र समभाव दर्शाता है

गौरव से सलामी देना देश का सम्मान कहलाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational