STORYMIRROR

Poonam Arora

Romance

4  

Poonam Arora

Romance

तेरी यादों की बारिश

तेरी यादों की बारिश

1 min
218

वो सुरमई शाम की मुलाकातें 

वो इंतजार की लम्बी रातें 

वो फोन पे घण्टों बातें 

चैटिंग में कटती रातें

एक दूजे के हो जाने के वादे

एक दूजे में खो जाने की चाहतें

बिन कहे समझते सब बातें 

बिन लिखे ही पढ़ती सब आँखें

स्वप्निल ख्वाबों के बुनते धागे

इक मदहोशी सी थी सोए जागे

"मिस यू" के भी जो आते

वो मैसेज भी बहुत दे जाते

दिल को सुकून और राहतें

धड़कनें बढ़ाती थी आहटें 

खामोशी में भी थी सुगबुगाहटें

दिल के लाॅकर में सेफ है सब 

गुजरे लम्हों की "वो हसीं यादें

जब भी छलकती तुम्हारी "यादों की बारिश" की बौछार  

तिरोहित हो जाते उसमें अंतर्मन के शुष्क एहसास। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance