STORYMIRROR

Chandra prabha Kumar

Fantasy

3  

Chandra prabha Kumar

Fantasy

तेरी रज़ा

तेरी रज़ा

1 min
267


 तुम मेरे सपनों में आ जाओ,

 चुपके चुपके आ जाओ,

 तुम हो पास मेरे यह अहसास रहे,

 तुम मौन भाव से आ जाओ। 


     तुम मेरा सम्बल हो,

     तुम मेरी आशा हो,

     तुम मेरे पास रहो,

     शक्ति बनकर साथ रहो। 


 मैं सपनों में जी लूँगी,

 जीवन से शिकवा न करूँगी,

 जो कुछ मिल जाएगा,

 तेरी रज़ा समझ कर सह लूँगी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Fantasy