STORYMIRROR

Chandra prabha Kumar

Action Inspirational

3  

Chandra prabha Kumar

Action Inspirational

जन जन का प्यारा तिरंगा

जन जन का प्यारा तिरंगा

1 min
220

जन जन का प्यारा तिरंगा

 स्वतंत्रता का उल्लास ,

 सबके दिल को हर्षाये,

 सुख चैन की वर्षा बरसे,

 सुन्दर भारत नाम सुहाये। 


  सुबह सवेरे उठकर आए

 और तेरे गीत ही गाए। 

 सब्ज़ीवाले की सब्ज़ी 

  तीन रंगों से सज जाए। 


  गाजर मूली और भिंडी,

  तिरंगे का रंग दिखाए,

  गोभी सब्ज़ी बीच लहराए

  टोकरी की शान बढ़ाये। 


 जन जन से है जुड़ा तिरंगा,

 सबका प्यारा हमारा तिरंगा। 

 जन जागृति की है पहचान,

 अभिनव सर्जना का उपमान। 

सुन्दर भारत नाम सुहाये


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action