STORYMIRROR

umesh kulkarni

Abstract Inspirational

4  

umesh kulkarni

Abstract Inspirational

तेरे जितनी शांति और कहाँ रामा ..

तेरे जितनी शांति और कहाँ रामा ..

2 mins
23.6K

रामा रामा रामा रामा

रामा रामा रामा रामा


तेरे जितनी शांति और कहाँ रामा

किंचित और चाहे मन मेरा रामा

तेरे जितनी शांति और कहाँ रामा

किंचित और चाहे मन मेरा रामा

रामा रामा रामा ओ रामा

रामा रामा रामा ओ रामा


तेरे मन में जैसा है रख मुझे तू रामा

मेरे मन में जैसा है सब मिला रामा

मेरे भाग का दुःख दे जो भी हो रामा

सहने की शक्ति दे मुझ को तू रामा

सहने की शक्ति किंचित और रामा

सहने की शक्ति तेरे जितनी रामा

रघुराम रघुराम रघुराम रामा

रघुराम रघुराम रघुराम रामा

रामा रामा रघुनन्दन रामा

रामा रामा रामा ओ रामा


सच्ची राह पे ले चल मुझ को तू रामा

माया के मोह से दूर रखो रामा

कल के दुष्कर्मों को पिघला दो रामा

कल के सुकर्मों की राह बनो रामा

बाँहों में तुझ जैसी शक्ति दे रामा

हो जाऊँ अँधा तेरा सपना दे रामा

मेरे मन को तेरी तृष्णा दे रामा

मुक्ति को मेरी चरण दे ओ रामा

रामा रामा कैवल्यधामा

रामा रामा रामा ओ रामा


कौसल्या हो जाऊँ गोद भरो रामा

वैदेही हो जाऊं साथी बनो रामा

पादुका मैं सर ले लूँ भरत होके रामा

केवट मैं हो जाऊं नाव चढ़ो रामा

सौमित्रि हो जाऊं साथ रखो रामा

सुग्रीव हो जाऊं मित्र बनो रामा

मारुती मैं हो जाऊं निष्ठां लो रामा

मारुती मैं हो जाऊं निष्ठां लो रामा

शबरी मैं हो जाऊं सेवा लो रामा

रामा रामा रघुनन्दन रामा

रामा रामा रामा ओ रामा


बाहों में मरण दे जटायु मैं रामा

चरण रखो सर पे अहिल्या मैं रामा

शरणभाव दे मुझको विभीषण मैं रामा

मेरे मन के रावण को संहारो रामा

बिनती है मेरी दर्प तोड़ो रामा

तुझमे समां ले निर्मोह दे रामा

तुझमे समां ले निर्मोह दे रामा

रामा रामा कैवल्यधामा

रामा रामा रामा ओ रामा


आत्म तू चित्त तू चेतन तू रामा

सत्व तू तत्त्व तू पुरुषोत्तम रामा

बुद्धि तू प्रदन्या तू स्थैर्य तू रामा

धैर्य तू ढृडता तू कोदंड रामा

भवसागर पार का साधन तू रामा

राह तू दृष्टि तू लक्ष्य तू रामा

योग तू ध्यान तू मुक्ति तू रामा

योग तू ध्यान तू मुक्ति तू रामा

योग तू ध्यान तू मुक्ति तू रामा

रामा रामा रामा ओ रामा

रामा रामा रघुनन्दन रामा

रामा रामा कोदंड रामा

रामा रामा कैवल्यधामा


रामा रामा रामा रामा

रामा रामा रामा रामा

https://www.youtube.com/watch?v=MmwKj2bJNDs

audio version of the bhajan.. the lyrics and audio are freed from copyright claims..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract