STORYMIRROR

Vikas Sharma

Drama

3  

Vikas Sharma

Drama

तेरे जाने के बाद डर लगता है

तेरे जाने के बाद डर लगता है

1 min
355

कभी आसमां को पाने की थी हसरत,

अब आसमां से नजरें मिलाने से डर लगता है।


कभी जीने की तमन्ना थी उनके लिए,

अब उनसे नजरे मिलाने से भी डर लगता है।


कभी ये आवाज, गूंजा दे जो दुनिया को,

अब तो ख़ामोशी से भी डर लगता है।


कभी हँसते भी थे, हँसाते भी थे,

अब तो मुस्कराने से भी डर लगता है।


कभी तूफान से लड़ने का था जज्बा,

अब तो हवा के झोंके से भी डर लगता है।


तेरे जाने के बाद जीने से डर लगता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama