STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Romance

4  

सोनी गुप्ता

Romance

तेरा प्यार

तेरा प्यार

1 min
236

तुम हो साथ तो तपती दोपहरी भी चाँदनी रात लगे, 

फैली तमस की कालिमा भी भोर की लालिमा लगे, 


हर दर्द में जब भी तुम प्यार का मरहम लगाती हो, 

वो दर्द की हल्की- सी फुहार भी खुशनुमा बहार लगे, 


सुख और दुख तो जिंदगी में हमेशा आते और जाते हैं, 

वैसे ही तेरी मौजूदगी कभी धूप तो कभी हमें छाँव लगे, 


पल-पल इन नैनों में तुम मधुर ख्वाब पिरोते रहते हो, 

और जब -जब याद आती तुम्हारी प्रेम की झड़ी लगाते हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance