STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

4  

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

स्वतंत्रता

स्वतंत्रता

1 min
288

स्वतंत्रता की शान निराली

जन-जन में छाई खुशहाली

मौलिक अधिकार प्राप्त हुआ है

संविधान से वरदान मिला है.....

मनचाहा विषय चुनकर


रूचि अनुसार शिक्षा पाओ

मनपसंद की भाषा बोलो.......

अपने विचार जन तक पहुंचाओ

कहीं भी घूमो, कहीं भी खाओ


पसंदीदा व्यवसाय अपनाओ

अपनी इच्छा से प्रभु गुण गाओ

जग में अपना हुनर दिखाओ...

सांस्कृतिक भेष बनाओ

सभी धर्मों का मान बढ़ाओ

सकारात्मक तरीके से तुम

स्वतंत्रता का लाभ उठाओ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational