STORYMIRROR

Karuna Gudheniya ( kukku ❤️😊)

Inspirational Others Children

4  

Karuna Gudheniya ( kukku ❤️😊)

Inspirational Others Children

स्वास्थ्य है जरूरी

स्वास्थ्य है जरूरी

1 min
274

सुनो बच्चों रखो तुम जंक फूड्स से दूरी,

अच्छी सेहत है सबसे ज्यादा जरूरी।

अच्छी सेहत ही जीवन का असली खजाना है,

मोटा होकर हमें बीमारियों को नहीं बुलाना है ।

प्रोटीन विटामिन के लिए करो तुम, दालों से दोस्ती,

बर्गर पिज्जा कभी ना खाओ तुम, वरना डाक्टर से होगी दोस्ती।

बर्गर पिज्जा पेस्टी, सबको लगते हैं ये टेस्टी,

लगे अच्छे छोला कुलचा ओर पाव बड़ा,

पर करते हैं सेहत का नुक़सान बड़ा ।

अपना पोष्टिक भोजन तुम खाओ, हरी सब्जियों,

दालों से तंदुरुस्त सेहत तुम पाओ।

ऐसा झटपट भोजन कर, बचपन ना बर्बाद करो,

ताजे फल सूखे मेवे पर, नित नियम से तुम चखो।

सेहत स्वस्थ बनाकर तुम, हर खुशियों में जश्न करो,

ताजा दूध ज्यूस पीकर तुम, हर प्रश्न को तुम चुटकी में हल करो।

जंक फूड्स खाकर ना तुम, मोटापे को आबाद करो,

होगा फिर दवाइयों से नाता, ये जीवन ना तुम बर्बाद करो।

हूं जाओ ये जंक फूड्स अब तो, मां के भोजन को याद रखो,

अपनी सेहत को तंदुरुस्त रखो तुम, भविष्य ना बर्बाद करो,

जंक फूड्स से रखो दूरी, स्वस्थ रहना है बहुत जरूरी।


ಈ ವಿಷಯವನ್ನು ರೇಟ್ ಮಾಡಿ
ಲಾಗ್ ಇನ್ ಮಾಡಿ

Similar hindi poem from Inspirational