STORYMIRROR

manisha suman

Inspirational Others

4  

manisha suman

Inspirational Others

स्वाभिमान माँगा है

स्वाभिमान माँगा है

1 min
196

कहां मैंने पूरा संसार माँगा है,

स्वतंत्रता और स्वाभिमान माँगा है, 

कहां मैंने पूरा संसार मांगा है,

अपने हिस्से का थोड़ा सा आसमान मांगा है,


कहां मैंने कोई अधिकार मांगा है,

अपने जिंदा रहने का सम्मान मांगा है,

कहां मैंने कोई नाम मांगा है,

इस संसार को चलाने का काम मांगा है,


कहां मैंने कोई आराम मांगा है,

अपने संघर्ष का कोई नाम मांगा है,

कहां मैंने कोई परिणाम मांगा है ,

अपने अपमानो पर विराम मांगा है,


कहां मैंने कोई ख्वाब मांगा है,

इस अंधेरे से लड़ने का काम मांगा,

कहां मैंने कोई निशान मांगा है,

थोड़ी-सी हौसलों की उड़ान मांगा है,


कहां मैंने कोई मुकाम मांगा है,

अपने कदमों को बेहिसाब मांगा है,

कहां मैंने बेहिसाब मांगा है,

स्वातंत्रता और स्वाभिमान मांगा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational