STORYMIRROR

manisha suman

Children Stories

3  

manisha suman

Children Stories

भीड़

भीड़

1 min
196

 भीड़ का चेहरा नहीं,

 साकार रूप है यही,

 चल देते पीछे सभी,

 पहचान पर कोई नहीं,


भीड़ बन चल रहे सभी,

मशीन बन संतुष्ट यहीं, 

विवेक बुद्धि चुप रही,

सोच अब कुछ भी नहीं,


कितनी मुट्ठी, कितने हाथ,

चेहरों पर डाले नकाब,

रूप कर रहा हाहाकार,

उग्र विनाश और विकराल,


सड़कों पर हो रहा न्याय,

बेहाल व्यवस्था, चुप समाज,

मानव पतन या विकास,

सोचें सभी मिलकर आज...


ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

More hindi poem from manisha suman