STORYMIRROR

Devesh Dixit

Inspirational

3  

Devesh Dixit

Inspirational

सूर्य देव

सूर्य देव

1 min
725

हे सूर्य देव

आपकी ऊष्मा है बहुत तेज

पूरी सृष्टि को उजागर करते हो

पर मन के अंधेरे को छोड़ देते हो

जिसमें समाई है कुछ बुराइयां

जो खत्म कर देती हैं अच्छाइयां

उसको यदि उजागर कर सको

उसमें यदि ज्ञान भर सको

तो भर दीजिए न ज्ञान

जिससे आपस में रहे मान सम्मान

फिर न कोई भय होगा

किसी के सम्मान का न क्षय होगा

हर तरफ खुशहाली होगी

स्थिति न कभी प्रलयंकारी होगी

कितना मनोरम दृश्य होगा

हर तरफ आपका प्रकाश होगा



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational