STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Inspirational

4  

Chandresh Kumar Chhatlani

Inspirational

सुंदर रूप

सुंदर रूप

1 min
355


कुछ मीठे शब्दों के उबटन से

अपनी जिव्हा को मधुर कर लें।


प्रेम का इत्र छिड़क के खुद पे

आओ हृदय में सुगंध भर लें।


नयनों में भरें काजल स्नेह का,

धैर्य के आभूषणों से संवर लें।


सत्य की लिपस्टिक होंठों पे लगा के

अकर्मण्यता के केशों को कतर लें।


हो ईमानदारी से बेदाग त्वचा

क्रोध की झुर्रियों की व्याधि हर लें।


गुणों से चमकता शरीर औ मन हो

आओ इस सुंदर रूप को धर लें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational