STORYMIRROR

Vivek Agarwal

Romance

4  

Vivek Agarwal

Romance

सुना है

सुना है

1 min
249


फ़िज़ाओं में मीठा तराना सुना है

बड़ा खूबसूरत सा गाना सुना है


ये चंदा ये तारे सभी झूमते हैं

असर इश्क़ का साहिराना सुना है


नहीं नींद आती है तुमको भी बिलकुल 

सितारों से हमने फ़साना सुना है


चलो आज कह दो जो दिल में छिपा है 

कभी सच नहीं बस बहाना सुना है


भले हम जतन कितना कर लें यहाँ पर

हमेशा ही हमने तो ताना सुना है


नहीं दिल को छूते नए गीत बिलकुल 

कभी तुमने गाना पुराना सुना है


सुना था ख़ुशी ग़म तो आते व जाते  

न आना सुना था न जाना सुना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance