STORYMIRROR

S Ram Verma

Inspirational

2  

S Ram Verma

Inspirational

सुख-सुकून की परिभाषा !

सुख-सुकून की परिभाषा !

1 min
582

सुख और सुकून की

परिभाषा तो वही बयां कर सकता है


जिसने दुःख को अपने

हृदयतल में वर्षों तक सहेजा हो  


पीड़ा खुद सह कर संयम

को अपने ही कलेजे में पोसा हो 


अपने बेकरारी के साथ साथ

चल घुटनों पर सीधा खड़े होना हो  


और बरसों अपने कांधों को सूना रख

किसी घने केश से भरे सर का इंतज़ार किया हो 

 

फिर एक दिन अचानक वो सर

उसके उस सुने कांधे पर आ टिका हो 

  

और दोनों साथ ज़िंदगी

बिताने के खयाल बुनने लगे हों 


और हाथों में हाथ डाल

अरमानों का आदान प्रदान करने लगे हों  


सुख और सुकून की

परिभाषा तो वही बयां कर सकता है


जिसने दुःख को अपने

हृदयतल में वर्षों तक सहेजा हो !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational