STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

सत्य सनातन धर्म चराचर

सत्य सनातन धर्म चराचर

1 min
17


कई सदियों के बाद राम जी

     अब धाम अपने लौट आएंगे।

जनवरी में शुभारंभ होगा, 

     राम नाम का पताका फहराएंगे।।


सुन लो सारे भारतवंशी, 

   यह दुनिया खुशी मनाएगी। 

सत्य सनातन की जय होगा, 

   यह विश्व राम धुन गाएगी।।


बीत गया है साल पुराना, 

    नया साल दुनिया में आया। 

हर घर में है खुशियाँ लाया, 

     प्रभु राम शरण की यह छाया।।


सबका सपना पूरा होगा, 

     धर्म ध्वजा भी लहराएंगे। 

भारत के सब हिंदी भाषी, 

     घर केसरिया फहराएंगे।। 


राम नाम के धुन पर प्यारा। 

       हम गीत राम के गाएंगे।।

झूमे नाचें दुनिया वाले,  

      मिलकर जश्न मनाएंगे।।    



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational