STORYMIRROR

Komal Kamble

Action Fantasy Inspirational

4  

Komal Kamble

Action Fantasy Inspirational

सत्य की तलाश

सत्य की तलाश

1 min
234

असत्य का प्रभाव इतना

सत्य की मिट गई पहचान

हर कोई असत्य की है छाव में

लोग अब सत्य से अंजान है

मैं निकल पड़ा हूं सत्य की तलाश में


जिन रास्तों पर रखूं कदम

उन रास्तों पर असत्य की है सीढ़ीयां

हाथ उनके खुलें फिर भी

उन हाथों में असत्य की है बेड़ियां

मैं निकल पड़ा हूं सत्य की तलाश में


जहां जाऊं जहां देेखूं

असत्य ही असत्य है

सत्य - असत्य के इस खेल में

सत्य भी असत्य है

मैं निकल पड़ा हूं सत्य की तलाश में


सत्य की इस खोज में

मुश्किलों का साथ है

आसानी जिसकी खोज में

वहीं तो असत्य है

मैं निकल पड़ा हूं सत्य की तलाश में


एक दिन जरूर होगा

सत्य से मेेेरा सामना

साथ देकर असत्य का

ना रहूं मैं अफसोस में

इसलिए मैं निकल पड़ा हूं सत्य की तलाश मेंं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action