STORYMIRROR

Madhu Gupta "अपराजिता"

Abstract Classics

4  

Madhu Gupta "अपराजिता"

Abstract Classics

स्टिल लाइफ पेंटिग "

स्टिल लाइफ पेंटिग "

1 min
249

इटली में जन्म हुआ इसका, स्टिल लाइफ पेंटिंग ये कहलाती हैं। 

पाल जिनी, पाब्लो पिकासो और हेनरी मेसिस आदि

ऐसे कितने पेंटर हुए, जिन्होंने कैनवास में उतारा ये।। 


फूल पत्तियां, पेड़ पौधें, सुराही और फल आदि है आकर्षण इसके। 

निर्जीव वस्तुओं का इसमें , बड़ी पारदर्शिता से होता संजीव दर्पण ये।। 


पेंटिंग अद्भुत कला है ऐसी, रंगों से चित्रों में जान डालती है। 

सफेद कैनवास में रंग भर कर, आसमान के रंग जमीं पर दिखलाती ये।। 


जो हम कभी कह नहीं पाते, रंगों में तब वो ढल जाते हैं। 

रूप नया लेकर वो कैनवास में, रंगों संग उतर आते ये।। 


चित्रकारों ने कभी-कभी ऐसा रंग, कैनवास में बिखेरे हैं। 

क्या है इसका सटीक पैमाना, लोग चिंतन करते रह गए ये।। 


अमर हो गए चित्रकार वो, जिन्होंने निर्जीव को भी सजीव कर डाला है। 

कर गए हैं कायल इस दुनिया को, अपनी कला कृति से सारे ये।। 


ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

Similar hindi poem from Abstract