STORYMIRROR

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Fantasy

3  

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Fantasy

सृजिता

सृजिता

1 min
143

कई दफा टूटकर बिखरी थी मैं 

हर दफा और भी निखरी थी मैं 


मेरे अंदर कुछ खाक हुआ था इक दिन  

मेरे अंदर कुछ राख हुआ था इक दिन 


मैंने देखा उठता धुआँ सा कुछ

मैंने देखा बनता धुएं से कुछ


थोड़ी जानी थोड़ी पहचानी थी वो

मैं रही भोली मगर सयानी थी वो 


मेरे अंदर से जन्मी कोई कविता थी वो 

ध्यान से देखा तो जाना " सृजिता" थी वो

    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract