सपने पूरे होते हैं
सपने पूरे होते हैं
सपने पूरे होते हैं किसी के जल्दी तो किसी के देर से होते हैं,
सपनों की मंजिल उसी को मिलती जो खुद पे विश्वास रखते हैं,
धैर्य, संयम बरतकर नित अपना कर्म करो परिणाम ज़रूर मिलेगा,
कर्म है सफलता का मूल मंत्र, कर्म ही सपनों को पंख लगाते हैं
मिले जो असफलता तो स्वयं को निराशा के अंधेरों में कैद न करना,
जीत कहीं ना कहीं उसी का इंतजार करती है जो हारकर नहीं बैठते हैं,
की मुश्किलें आएंगी राहों में तूफ़ान भी तुम्हें कोशिश करेंगे गिराने की,
मेहनत रंग लाती है उसी की जो कठिनाइयों में भी विचलित नहीं होते हैं,
संघर्ष के आगे ही तो जीत, आने वाली हर मुश्किल हमें तराशती है,
पर आफताब सा वही चमकता जो स्वयं के तन को धूप में जलाते हैं।
