STORYMIRROR

Dr.Narendra kumar verma

Inspirational

4  

Dr.Narendra kumar verma

Inspirational

सपना जब हकीकत बन जाय

सपना जब हकीकत बन जाय

1 min
309

आशा के इस दौर में,

उम्मीद की किरण जग जाए,

मंजिल के राही हो बेख़ौफ़ ,

सपना जब हकीकत बन जाये!


नवीन कदम बढ़ते रहे, 

वास्तविकता व सच का हो सामना,

अस्तित्व की हो पहचान, 

सपना जब हकीकत बन जाये!


कोशिश व विश्वास रहे प्रबल, 

मुस्कुराहट, हौसलों से भर जाए, 

समय की पकड़ हरदम मजबूत रहे,

सपना जब हकीकत बन जाये!


असंभव भी संभव लगने लगे, 

मुश्किलों से करे मुकाबला ,

क्षण-क्षण पहरेदार बने,

सपना जब हकीकत बन जाये!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational