सोचते रहते हो क्या
सोचते रहते हो क्या
सोचते रहते हो क्या !
पास आओ तो जरा,
होगी कोई तो वजह,
कर लो मुझसे ज़िरह।
मुझसे डर लगता है क्या ?
छोड़ो शर्म-हया,
ना देना मुझको दगा,
कर लो मुझसे वफा।
प्यार किया भी तो क्या !
जो मन का मीत न माना,
सच क्या है ये बता,
सुकून के पल दो जरा।
कसक-सी है जो दिल में,
कोई तो बात होगी,
मेरा अब दिल घबरा रहा,
यूँ सोचते रहते हो क्या ?

