STORYMIRROR

Archana Tiwary

Abstract

4  

Archana Tiwary

Abstract

संवेदना

संवेदना

1 min
281

तलाश कर रही हूँ

ज़माने से

नज़रें ढूंढती है

चहु दिशाओं में


चुटकी भर संवेदना

मशीनों संग

मशीन बने इन लोगों ने

बटोरी है चीज़ें

संजोए है साधन


पर रख न पाए वो चेहरे

जो यादों में धुंधली हो

मिटते जा रही है

कह न पाते उन अहसासों को


दबी दबी जो सिसकती है

बातों के लच्छे बना

चासनी में डुबो देते हैं

पर मिठास भी इनकी 

फीकी फीकी सी


लगती है क्यूंकि 

संवेदनाओं की चुटकी भर 

अहसास से परे जो होती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract