STORYMIRROR

Kusum Lakhera

Action Inspirational Others

4  

Kusum Lakhera

Action Inspirational Others

संतुलित आहार

संतुलित आहार

1 min
509

अति का न खाना अच्छा, 

अति की न भली भूख।

अति का न सुख अच्छा,

अति का न भला दुःख ।।

अति का न मोटापा ही भाए ।

अति मोटापा रोगों को बुलाए ।।

शूगर बीपी थायराइड ये सब ।

मोटापे के संग बढ़ते जाएँ ।।

काश की बढ़ते मोटापे से लोग

जल्द से जल्द निजात पाएँ।

तो शायद स्वस्थ जीवन से 

हम सब हाथ मिलाएँ ....

संतुलित आहार के नियम को 

हम सब अपने जीवन में अपनाएं 

अति का नमक न हम खाएँ।

अति चीनी को न अपनाएँ।।

संतुलित नमक चीनी को खाकर।

हम अपने शरीर को और मस्तिष्क को,

स्वस्थ एवं रोग रहित बनाएँ ...

नियमित कसरत करके मोटापे को ..

हम घटाएँ ...

नियमित योग और ध्यान से तनाव पूर्ण

जीवन से मुक्ति पाएँ ..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action