STORYMIRROR

Sonal Bhatia Randhawa

Romance

2  

Sonal Bhatia Randhawa

Romance

संगिनी

संगिनी

1 min
149

हँसी में मेरी

कहीं छुपी है खुशियाँ तेरी

आंसुओं में मेरे

कहीं दबी है तेरी उदासी।


रौशन चेहरे में मेरे

झलकती है कामयाबी तेरी

थकते हैं जब कदम

यादों में होती है मेहनतकशी तेरी।


तन्हाइयों में मेरी

तेरी ही यादों की गुंजन है

गीतों में मेरे कहीं

तेरी ही बातों की धुन है।


हर कदम हर जगह

तू साथ है मेरे

तू हो न हो सामने

मैं तो हर पल हूँ संगिनी तेरी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance