STORYMIRROR

Nimisha Singhal

Tragedy

3  

Nimisha Singhal

Tragedy

संघर्ष

संघर्ष

1 min
138

अल्हड़ नदियाँ जानती हैं समुद्र का हठी स्वभाव,

फिर भी उसे बदलने के प्रयास में..

खुद को नेस्तनाबूद कर देती हैं।

समुद्र विफल कर देता है नदियों के सभी प्रयास..

ज्वारभाटों से डरा

दिखाता है अपना बल।

नदियाँ जारी रखती है प्रयास. ..

खारे जल को मीठा करने का.. 

करती रहती है संघर्ष ..

आखरी साँस तक।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy