STORYMIRROR

Rekha Rana

Inspirational

4  

Rekha Rana

Inspirational

समय

समय

1 min
219

समय सतत है वो हर पल चलता जाता है,

लाख करो कोशिश वो हाथों से उड़ जाता है।

घड़ी पकड़ सकते हो हाथ में पर,

एक घड़ी भी नहीं पकड़ सकते। 


सात ताले में, सोने के पिंजरे में, मुट्ठी में, 

समय को जकड़ नहीं सकते।

बीत गया जो समय वो वापस नहीं आता 

और कर्महीन मनुष्य रह जाता पछताता।


समय का मजाक बनाना न कभी, 

समय को आँख दिखाना न कभी।

क्योंकि समय बड़ा बलवान होता है, 

समय को कमजोर समझने वाला बस रोता है।


समय का सदुपयोग करो, 

सम्मान करो इसका सदा, 

समय के साथ चलता है जो 

समय भी करता सम्मान उसका सदा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational