समय का पहिया
समय का पहिया
समय का पहिया चलता जाए
सबको यह सिखलाता जाए
सदा ही आगे बढ़ते रहना
कभी न रुकना न ही थकना।
जो न समझे वह पछताए
समय का पहिया चलता जाए
समय से सोना समय से जगना
काम को अपने समय से करना।
गीत मेहनत का गाता जाए
समय का पहिया चलता जाए
आज पसीना बहा रहे जो
आज सुखों को त्याग रहे जो।
कल है उनका यह समझाये
समय का पहिया चलता जाए
बालक,बालिग सब यह सुन लें
समय गुरु है बात समझले।
निकला समय न वापिस आये
समय का पहिया चलता जाए
सबको यह समझाता जाए
जीवन का असल मूल बताये।
