STORYMIRROR

Nand Kumar

Inspirational

4  

Nand Kumar

Inspirational

कोरोना

कोरोना

1 min
213

मौत का फरमान लेकर, 

यह कोरोना आ गया है।

नही परवाह की जिसने ,

उसे यह खा गया है।।


बदलता रूप यह रहता, 

कमी इसकी न मिल पाती।

देख जलती चिताओं को, 

है मानवता दहल जाती।।


करो इससे सुरक्षा निज,

रहो घर मे सुरक्षित तुम।

मास्क से नाक मुंह ढककर,

व्यर्थ बाहर न निकलो तुम।।


कठिन आया समय यारों , 

धैर्य रख सामना करिए।

स्वार्थी धूर्त मक्कारो से , 

अब बस दूर ही रहिए।।


आहार पौष्टिक लो योग, 

आसन नित्य करिए।

वाष्प ले गर्म जल पीकर,

छःफिट दूरी बना चलिए।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational