STORYMIRROR

Harish Sharma

Others

2  

Harish Sharma

Others

दादा जी ने पेड़ लगाया

दादा जी ने पेड़ लगाया

1 min
564

दादा जी ने पेड़ लगाया

पेड़ लगाकर हमे सिखाया

देखो बेटा ये पौधा छोटा

डालो इसमें पानी लोटा

दिन पर दिन ये खूब बढ़ेगा

मित्र तुम्हारा सदा रहेगा

फल और फूल भी तुमको देगा

और देगा ठंडी छाया

नभचर थलचर ऋणी रहेंगे

लाभान्वित होगी काया

यही हमारा बड़ा फर्ज है

इसको अवश्य निभाना

सब प्राणी भी तभी रहेंगे

मानोगे प्रकृति का कहना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन