STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

स्मार्टफोन एक दुनिया है

स्मार्टफोन एक दुनिया है

1 min
251

स्मार्टफोन एक दुनिया है घर बैठे संसार दिखाता है,

किंतु यह भी सच्चाई है दुनिया से अलग कर देता है,


हर समस्या का हल पहले बुजुर्गों से पूछा जाता था,

अब जवाब के लिए स्मार्टफोन पहले याद आता है,


शिक्षा,मनोरंजन या हो पाक कला सब बंधे हैं इसमें

इसके बिना मानो अब काम किसी का नहीं होता है,


आश्रित हो चुकी है सृष्टि अब निकलना मुश्किल है,

अपना दोस्त हर कोई स्मार्टफोन को ही समझता है,


किंतु कोरोना काल में इसने संपूर्ण साथ निभाया है,

स्मार्टफोन के कारण ही हर इंसान घर पे रह पाया है,


स्कूल से लेकर ऑफिस तक सब इसने ही चलाया है,

दोस्त परिजनों से हमें स्मार्टफोन ने ही मिलवाया है,


जो भी ढूंढना चाहो इसमें आसानी से मिल जाता है,

इसलिए यह स्मार्टफोन हमारी दुनिया कहलाता है,


हानिकारक नहीं है ये यदि संभलकर इस्तेमाल करें,

करें इस्तेमाल पर दुनिया से खुद को अलग ना करें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract