STORYMIRROR

Naveen kumar Bhatt

Abstract

4  

Naveen kumar Bhatt

Abstract

स्लोगन हिन्दी

स्लोगन हिन्दी

1 min
251

जन - जन की अभिलाषा।

हिन्दी है अद्भुत परिभाषा।।


कितनी प्यारी लगती हिन्दी।

सारे जग की धड़कन जिन्दी।


शब्द भाव सम प्रीत लगाती।

हिन्दी भाषा जन प्रिय भाती।।


हिन्दी भाषा का करिए वाचन।

ये मन मंदिर करती है पावन।‌।


हिन्दी का हो हर शब्दाक्षर।

करे सदा ये हिन्दी हस्ताक्षर।।


जन जन का अभियान।

हिन्दी ही है स्वाभिमान।।


लोकाचार परस्पर प्यार।

हिन्दी भाषा बस उपहार।।


हिन्दी है हम सबकी माता।

ज्ञान चक्षु ये भाग्य विधाता।।


वाणी सहज मधुर ये हिन्दी।

नारी शक्ति सुशोभित बिन्दी।।


सब मिलकर के हिन्दी बोलें।

ये राष्ट्र धरोहर नियमित बोले।।


हिन्दी माता हिन्दी देश।

हिन्दी मय हो,ये परिवेश।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract