STORYMIRROR

VIVEK ROUSHAN

Inspirational Others

4  

VIVEK ROUSHAN

Inspirational Others

सिंहासन को हिला दो साथी

सिंहासन को हिला दो साथी

1 min
429

शिक्षा मौलिक अधिकार है साथी

हम गरीबों का हथियार है साथी


शिक्षा है तो अपना कल है साथी

बहुत मुश्किल भरा ये पल है साथी


जल्दी हाथ मिला लो साथी

सिंहासन को हिला दो साथी!!


अपनों का सिर फुट रहा है साथी

अपना सब कुछ छुट रहा है साथी


अपना सपना टूट रहा है साथी

हमको कोई लूट रहा है साथी


जल्दी हाथ मिला लो साथी

सिंहासन को हिला दो साथी!!


हमीं को लड़ना भी है साथी

हमीं को मरना भी है साथी


आपस में नहीं लड़ना है साथी

गुलाम नहीं बनना है साथी


जल्दी हाथ मिला लो साथी

सिंहासन को हिला दो साथी!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational